एकलव्य ने गुरु को अंगुठा दिखाया
हरिशंकर परसाई
एक समय की बात है । एक
विश्वविद्यालय में राजनीति विभाग के एक प्रतिष्ठित अध्यापक थे , जिनका नाम द्रोणाचार्य था । पद - क्रम के अनुसार वे ' रीडर ' कहलाते थे । ' रीडर '
उस अध्यापक को कहते थे , जिसे कक्षा में
पढ़ाना नहीं आता था और वह पाठ्य-पुस्तक या कुंजी कक्षा में पढ़कर काम चला लेता था
।आचार्य द्रोणाचार्य के दो शिष्य थे । एक का नाम अर्जुनदास था और दूसरे का
एकलव्यदास । अर्जुनदास एक धनी बाप का बेटा था , जिनका समाज
में प्रभाव था और राजदरबार में भी उनका मान होता था । आचार्य रोज़ अर्जुनदास के घर
जाते थे और अर्जुनदास भी रोज़ उनके घर आता था । उनका साथ इतना घना था कि कोई यदि
आँखें बन्द करके आचार्य प्रवर की कल्पना करता , तो आचार्य का
शरीर कल्पना में आते-आते उसमें एक दुम निकल आती और दुम के छोर पर अर्जुनदास का
चेहरा बन जाता । एकलव्य ग़रीब आदमी का लड़का था , इसलिए उसे
आचार्य का साक्षात्कार बहुत कम होता था । पर गुरु के प्रति उसकी भक्ती थी । उसने
अपने कमरे में द्रोणाचार्य का एक चित्र टाँग रखा था और उनकी लिखी हुई एक कुंजी
सिरहाने रखकर सोता था । दोनों शिष्य एम . ए . की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे । (
एम . ए . एक ऐसी परीक्षा थी जिसे पढ़ने के बाद तीन वर्ष का बेकारी का कोर्स पढ़ना
पड़ता था।-सं. ) अर्जुन जानता था कि विद्या पढ़ने से नहीं , बल्कि
गुरु-कृपा से प्राप्त होती है । वह निरन्तर गुरु की सेवा में रहता था । वह आचार्य
के घर में किराना , कपड़ा , सब्जी आदि
पहुँचाता था । त्योहार पर आचार्य के पाँच बच्चों को बाजार ले जाता और उन्हें मिठाई
, कपड़े , खिलौने आदि खरीद देता । वह
आचार्या को सिनेमा - नाटक दिखाता था और अन्य अध्यापकों की पत्नियों की कलंक -
कथाएँ गढ़कर , उन्हें सुनाकर उनका मनोरंजन करता था । वह
आचार्य के कुशल - क्षेम पर ध्यान देता था । रात को उनके सामने अन्य आचार्यों की
निन्दा करता था , जिससे उनकी आत्मा का उत्थान होता था । उधर
एकलव्य गुरु सेवा से विमुख होकर रात-दिन अध्ययन में लगा रहता था । एक दिन आचार्य
और अर्जुन में इस प्रकार संवाद हुआ : " आचार्यवर , मैं
आपके घर में किराना , कपड़ा , सब्जी
आदि पहुँचाता हूँ कि नहीं ? " " हाँ वत्स ,
पहुँचाते हो । " " आचार्या को सिनेमा - नाटक कौन दिखाता
है ? बच्चों को मिठाई , खिलौने और
कपड़े कौन खरीद देता है ? " तू ही , बेटा । तू ही यह सब करता है । " “ क्या
कोई दूसरा शिष्य है , जो आपके मुँह पर आपकी प्रशंसा मुझसे
अधिक करके आपके मन को प्रसन्न करता हो ? " " नहीं ,
कोई नहीं । " " क्या कोई ऐसा अध्यापक बचा है , जिसकी निन्दा न करके मैंने आपके दुखाया हो ? " " नहीं , कोई नहीं बचा , वत्स ।
" " क्या यह सत्य नहीं कि आपके रीडर बनने में मेरे पिताजी का बड़ा हाथ
है ? " " यह सर्वथा सत्य है । " " आगे
विभागाध्यक्ष बनने के लिए आप किसकी सहायता लेंगे ? " " निःसन्देह तेरे पिता की । " " क्या एकलव्य ने आपकी सेवा की है ?
" " बिलकुल नहीं ।
उसे तो गुरु की कोई सुझी ही नहीं| वह तो
हमेशा निर्जीव ग्रंथों में डूबा रहता है| अच्छा यह बताई गुरुदेव कि आपका प्रिय शिष्य
कौन है| तू है वत्स , तू है| तुझ-सा प्रिय शिष्य न कभी हुआ और न कभी होगा| सहसा अर्जुन
हाथ जोडकर खडा गया और बोला तो गुरुदेव मुझे वर दीजिए कि मैं ही फर्स्टक्लास फर्स्ट
आउं और छात्रवृत्ति लेकर विदेश जाऊ| यह सूनकर आचर्य थोडी दर सोच में पडे रहे और फिर बोले यह तो मैं भी चाहता हूं | पर एकलव्य
इसमें बाधक होगा| वह सबसे कुशाग्र बुद्धि और परिश्रमी भी है| अर्जुनदास ने कहा यह मैं
कुछ नहीं जानता| मैं तो इतना जानता हूं यही मैं प्रथम नहीं आया तो गुरु की महिमा भंग
हो जायेगी| आगे कोई शिष्य गुरु ऐसी सेवा नहीं करेगा और इस अधम परंपरा को आरंभ करने
का कलंक आपको लगेगा| आचार्य फिर सोच में पडे| धीरे-धीरे उनके मूख पर निश्चय की दृढता
आ गयी| अर्जुन उस क्षण गुरु के उस तेजोदिप्त मूख को देखकर अभिभूत होने लगता था|
आचार्य के जीवनभर पुण्य आभा बनकर मूख पर प्रकट हुए थे| आचार्य ने दृढ स्वर में कहा
तेरी मनोकामना पूरी होगी
दूसरे दिन आचार्य ने एकलव्य को घर बुलवाया|
उसे पूछा वत्स तूने अपने कमरे में मेरा चित्र क्यों टांग रखा है| एकलव्य ने कहा,
क्योंकि आप मेरे गुरु है| और मेरी लिखी हुई कुंजीका तू सिरहाने रखकर क्यों सोता है? इसीलिए कि दिन में प्राप्त किया हुआ
बिखरा ज्ञान रात में परीक्षा के प्रश्नोत्तरों में सिमटकर बंध जाए| आचार्य ने ध्यान
से देखा और फिर कहा यही तू मेरा शिष्य है तो मुझे गुरु दक्षिणा दे| एकलव्य ने उत्तर
दिया मैं क्या दे सकता हूं गुरुवर ? न मेरी किराणा की दुकान है, न होजिरी की, न मेरे
पिता से भी इमान बेचते कभी नहीं बना, इसीलिए निर्धन है| आचार्य ने कहा मैं वह वस्तु
मांगता हूं , जो तेरे पास है| तू मुझे अपने दाहीने हाथ का अंगुठा काटकर दे दे| उठा
वह सुपारी काटने का सरोता और काट दे अंगुठा| एकलव्य शांत था| वह मानो इसके लिए तैयार
था| उसने कहा गुरु वर अंगुठा तो मैं आपको सहर्ष काट कर दे दूं, पर यह आपके के किस काम
आयेगा| आचर्य ने कहा सो मैं नहीं जानता हूं|मुझे एक महान परंपरा का निर्वाह करना है|
अर्जुन की भक्ति से मैं प्रसन्न हूं| मैंने उसे वर दिया है कि तू ही प्रथम आयेगा|
पर वह तब तक प्रथम नहीं आ सकता तब तक तुम लिखने में असमर्थ न होगा| तू लिख न सके और
मेरा वचन पूरा हो इसके लिए मुझे तेरा दाहीना अंगुठा चाहिए| एकलव्य हंसा , बोला मगर दाहीना अंगुठा
काट देने से भी आपका उद्देश्य पूरा नहीं होगा
गुरुदेव| मैं बाए हाथ से भी उसी कुशलता से लिख लेता हूं| जब से मैंने होश संभाला और
अपने नाम पर ध्यान दिया तभी मैं समझ गया कि कोई गुरु कभी मेरा अंगुठा मांगेगा| मैं
तभी से दोनों हाथों से लिखने का अभ्यास कर रहा हूं | दोनों अंगुठे कटने से आपका उद्देश्य
पूरा हो सकता है, पर शिष्य के दोनों अंगुठे कटवाने की परंपरा तो अभी तक नहीं है |आचार्य
निराश होकर बोले अधम तूने गुरु द्रोह किया तूने दोनों हाथों से लिखने का अभ्यास कर
लिया खैर मेरे पास दूसरे रास्ते भी है| उस श्याम को आचार्य ने अर्जुनदास से कहा,
उसका अंगुठा मैं नहीं ले सका| पर मेरे पास अकाढ्य दांव भी है| उससे वह बच नहीं सकता|
तुम्हारा एक पेपर जांचने के लिए मुझे मिलनेवाला है| और दूसरा मेरे परम मित्र देवदत्त
शर्मा को| इन दोनों में तुम्हें सौ में से निन्यांवे नंबर मिल जायेंगे| और तुम एकलव्य
से आगे निकल जाओगे| उसकी दोनों अंगुठीया कट जायंगे उसकी तीव्र बुद्धि और अध्ययन धरे
के धरे रह जायेंगे| अर्जुन निश्चिंत हो गया| उसे गुरु की क्षमता पर विश्वास था| वे
विभाग में इतने प्रभावशाली थे कि उनके मर्जी के खिलाफ पत्ता तक नहीं हिलता था|
पेपर हो गये| अर्जुनदास और एकलव्य दोनों ने यथा बुद्धि प्रश्नों के उत्तर दिए|
एकलव्य के मन में शंका थी | पर अर्जुनदास बिल्कुल निशंक था| उसे गुरु कृपा प्राप्त
थी| अंतिम पर्चा करके श्याम को अर्जुन आचार्य के पास आया| आचार्य मुंह लटकाए हुये बैठे
थे| अर्जुन का उत्साह ठंडा पड गया| वह आचार्य
के मुंह के तरफ देखता रहा| आचार्य ने ठंडी सांसे खींचकर कहा मैं अधम हूं| मैं अपना
वचन पूरा नहीं कर सकुंगा| भविष्य में कोई शिष्य गुरु की सेवा नहीं करेगा और आगामी गुरुओं की पीढीयां मुझे
धित्कारेगी| क्योंकि मैं जो चाहा था वह नहीं कर सका| अर्जुन ने पूछा पर क्या हुआ गुरुदेव?आचर्य
बोले धोका हुआ| पेपर जांचने न मुझे मिला न देवदत्त शर्मा को | उपकुपति ने अपने हाथ
से किन्ही अज्ञात व्यक्तियों को पेपर दे दिया है|अर्जुन ने कहा पर ऐसा हो कैसे गया?
पेपर किसे जाना है यह आपने ही तय कराया था| आचार्य बोले पर एकलव्य ने मेरी रिपोर्ट
कर दी थी | गुरु शिष्य दोनों सर झुकाये बडी देर तक बैठे रहे| अर्जुन ने कहा गुरुदेव
प्राचीन काल में भी एक एकलव्य हो गया है न? आचार्य बोले हां, पर उसमें और इसमें बडा
अंतर है| वह पुण्य का युग था, यह पाप का युग है| उस एकलव्य ने बिना तर्क किए अंगुठा
गुरु को दे दिया था, इस एकलव्य ने गुरु को अंगुठा दिखला दिया है|
0 टिप्पणियाँ