B.A. I Sem I Objectives बहुविकल्पी प्रश्न

 


सत्र  1  बहुविकल्पी प्रश्न 

                हिंदी  पेपर  I

पाठ्य पुस्तक – साहित्य जगत

 1) भिक्षुक

1. 'भिक्षुक' कविता के लेखक सुर्यकांत त्रिपाठी निराला है | 

२. 'भिक्षुक ' कविता परिमल काव्य संग्रह से ली है|

३. 'भिक्षुक' कविता में भिक्षुक की दयनीय अवस्था का चित्रण किया है|

4. 'भिक्षुक' कविता में भिक्षुक के साथ दो बच्चें भी हैं|

५. बाएं हाथ से बच्चें अपने पेट को मल रहे है |

६. दहिना/ दायां हाथ दया दृष्टि के लिए बढा रहे है |

७. भिखारीयों की नजर कभी सडक पर पडी हुई जूठी पत्तलों पर पडती है|

८. 'भिक्षुक' कविता में कवि ने  भिक्षुक की दीनता  प्रति संवेदनशील  सहानुभूति को प्रकट किया है  |

९. रास्ते पर पडी जूठी पत्तलों को भिखारियों से हासिल करने के लिए कुत्तें अडे हुए है|

१०. 'भिक्षुक' कविता में कवि भिखारी को अभिमन्यु जैसे होने को कहते है  |

11. ' भिक्षुक'  कविता में कवि की प्रगतीवाद  दृष्टि अभिव्यक्त हुई है |





                                         2 बालिका का परिचय 

1) ‘बालिका का परिचय कविता की कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान है|

२) ‘बालिका का परिचय मुकुल काव्य संग्रह से ली है|

३) ‘बालिका का परिचय कविता में बालिका के गुणों का चित्रण किया है|

4)’ बालिका का परिचय कविता में बेटी ही उनके गोदी की शोभा है|

५) सुभद्रा कुमारी चौहान जी अपने बचपन को बालिका में महसूस करती है|

६) वयित्री के लिए उनकी बेटी ही मंदिर, मस्जिद, काबा और काशी हैं|

७) बेटी को पाकर वयित्री माता कौसल्या के मातृमोद को अपने मन में महसूस करती हैं|

८) बेटी को पाकर वयित्री अपने आंगन कृष्ण चंद्र की क्रीडाओं को महसूस करती है|

८) बेटी में प्रभु ईसा की क्षमा शीलता होती है|

९) बेटी में नबी मोहम्मद का विश्वास होता है|

१०) बेटी में गौतम बुद्ध जी के पास जो जीव दया का भाव है वह देखो |

११) सुभद्रा जी के अनुसार बालिका का परिचय सिर्फ वही जान सकता है, जिसके पास मां का दिल है|

१२) बेटी अंधकार में दीपशिखा के समान होती है|

13) बेटी पतझड़ के बाद आने वाली हरियाली होती है|

14)बेटी मनोकामना पूर्ण करने वाली मतवाली होती है|

१५) 'बालिका का परिचय’ कविता में माता का अपनी संतान के प्रति वात्सल्य  चित्रित हुआ है ।

 १६) 'बालिका का परिचय' कविता स्त्री  के जीवन पहलुओं को दर्शाती है l

३) तेरी खोपडी के अंदर 

1)  'तेरी खोपडी के अंदर' कविता के कवि नागार्जुन है|

२) 'तेरी खोपडी के अंदर' कविता के ऐसे भी हम क्या!ऐसे भी तुम क्या ! काव्य संग्रह से ली  है|

३) कलीमुद्दीन ने अपना नाम बदलकर प्रेम प्रकाश रखा था|

4) कलीमुद्दीन रिक्शा चलता है |

 ५) कलीमुद्दीन बाबाजी को मेरठ कॉलेज के होस्टेल छोडता है|

६) 'तेरी खोपडी के अंदर' कविता में सांप्रदायिक समस्या को चित्रित किया है|

७)  प्रेम प्रकाश ने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी है|

८) नागार्जुन का असली नाम वैद्यनाथ मिश्र है |

९)  भुखमरी मरी के कारण कलीमुद्दीन ने अपना नाम बदल दिया है|

१०) कलीमुद्दीन ने अपना नाम बदलकर प्रेम प्रकाश रखा था|

3) वसंत आ गया 

1) वसंत आ गया इस कविता के कवि अज्ञेय हैं|

२) अज्ञेय जी का असली नाम  सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन है|

३) वसंत के आने पर पीपल की सुखी खाल तरोताजा होने लगी है|

4) वसंत के सुंदर माहौल में नीम के भी बौर में मिठास छाई हुई है|

५) वसंत ऋतु में टेसुओं (पलाश) के फूलों से आरती सजाते हुए यह वनभूमी वधू जैसे सज गयी है|

६) वसंत ऋतु में आकाश में  प्रेम और  स्नेह भरे बादल छा गये है| 

७) असीम के अपार भी स्वर बार-बार गूंज रहा है कि सखि, हे बंधु, प्यार में ही यौवन है और यौवन में ही प्यार है |

८) वसंत आ गया एक जागरण गीत है|

९) वसंत के आने के कारण कचनार की कली हंस उठी है|

१०) वसंत ऋतु में मलजय का झोका बुला रहा है| 

११) वसंत ऋतु में सिरिस ने रेशम से वेणी बांध लि है|

५) अजीब-सी मुश्कील - कुंवर नारायण 

1) अजीब -सी मुश्कील कविता के कवि कुंवर नारायण है|

२) अजीब सी मुश्कील कविता के कवि की नफरत कर सकने के ताकद दिनोदिन क्षीण पडती जा रही है| 

३) अजीब सी मुश्कील कविता आपसी समन्वय का संदेश देती है|

4) अंग्रेजों से नफरत करना चाहते है, तो शेक्सपीअर याद आते है| 

५) सिखों से नफरत करना चाहते है, तो गुरुनानक आखों के सामने आते है| 

६) गालिब के कारण कवि मुसमानों से नफरत नहीं कर सकते|

७) कम्बन, मुत्तुस्वामी, त्यागराज दूर दक्षिण के हैं|

८) कवि भरपूर नफरत करके अपना जी हल्का करना चाहते है|

९) अजीब -सी मुश्कील कविता में कवि का दिनोदिन प्रेमरोग बढता जा रहा है|

१०) कवि का बढता हुआ प्रेम रोग उन्हें स्वर्ग दिखाकर ही रहेगा|

११) कुंवर नारायण को २००५ में ज्ञानपीठ पुरस्कर प्राप्त हुआ है|

१२) ‘एक अजीब सी मुश्किल’ कविता आपसी समन्वय  का संदेश देती है ।

६) पैदल आदमी - रघुवीर सहाय 

1) पैदल आदमी कविता के कवि रघुवीर सहाय है|

२) 'पैदल आदमी' कविता हंसो हंसो जल्दी हंसो काव्य संग्रह से ली है| 

३) 'पैदल आदमी' कविता के केंद्र में सैनिक है|

4) पैदल को हम केवल तब इज्जत देंगे, जब देकर बंदूक उसे भेजेंगे |

५) रघुवीर सहाय के लोग भूल गये काव्य संग्रह के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है|

6)  बीस साल बाद - धूमिल 

1) 'बीस साल बाद' कविता के कवि  धूमिल हैं| 

२) धूमिल का  वास्तविक नाम सुदामा पांडेय है| 

३) 'बीस साल बाद' कविता संसद से सडक तक काव्य संग्रह में संकलित है|

4) जानवर बनने के लिए कितने सब्र की जरुरत होती है|

५) हवा से फडफडाते हुए हिंदुस्तान के नक्शे पर गाय ने गोबर कर दिया है|

६) आजादी सिर्फ तीन थके हुए रंगों का नाम है|

७) ‘बीस साल बाद ' कविता मोहभंग का चित्रण करती है ।

7) घर की याद - राजेश जोशी 

1) घर की याद कविता के कवि राजेश जोशी है|

२) राजेश जोशी का कविता संग्रह दो पंक्तियों के बीच को सन 2002 का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है|

३) 'घर की कविता' दो पंक्तियों के बीच काव्य संग्रह में संकलित है|

4) 'घर की याद कविता में प्राइमरी स्कूल के मास्टर की भावनाओं को चित्रित किया है| 

५) 'घर की याद' कविता के मास्टर शिक्षा विभाग के पचासों चक्कर लगा चुका है|

६) 'घर की याद' कविता के मास्टर अपनी पगार राज्य परिवहन के बसों को दे चुका है|

७) 'घर की याद' कविता के मास्टर का सबसे बडा दुख निर्वासन का है |

८) दूर आसमान में चीखती है कोई  टिटहरी|


---------------------------------------------------------------------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ